×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्यस्टार्टअप

नोएडा में रक्षा उपकरण और ड्रोन निर्माण इकाई का शुभारंभ – आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण

नोएडा: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने सेक्टर 81 स्थित अत्याधुनिक रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम तथा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने कंपनी द्वारा विकसित किए गए नवीनतम ड्रोन का प्रदर्शन भी देखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ड्रोन तकनीक आज के समय की अनिवार्यता है और यह रक्षा क्षेत्र में भारत की ताकत को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने कहा, “जिसके पास शक्ति होती है, दुनिया उसी के आगे झुकती है। शांति की स्थापना ताकत के बल पर ही संभव है।”
मुख्यमंत्री ने कंपनी के चेयरमैन विकास मिश्रा और सीईओ विवेक मिश्रा को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए धन्यवाद दिया और इसे उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और तकनीकी प्रगति का प्रतीक बताया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से नए युग की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से प्रदेश में कानून-व्यवस्था और निवेश का माहौल सकारात्मक हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित हो रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ड्रोन तकनीक अब केवल सर्विलांस तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह आधुनिक युद्ध नीति का अहम हिस्सा बन चुकी है। रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य की रक्षा रणनीति में ड्रोन का उपयोग अनिवार्य हो गया है।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत उच्च तकनीक के ड्रोन स्वयं तैयार कर रहा है और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बदलती दुनिया में आत्मनिर्भरता ही मजबूती का आधार बनेगी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close