उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

निरीक्षणः किशोरो के वादों का निस्तारण शीघ्र करें अधिकारी, मानकों के अनुरूप दें सुविधाएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने किया, किशोर न्याय बोर्ड का लोकार्पण जिला जज ने किया

ग्रेटर नोएडा। इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने आज मंगलवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर गौतमबुद्ध नगर का निरीक्षण किया। यह जानकारी गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने दी।

अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निरुद्ध किशोरों के वादों का निस्तारण एवं उनको सभी मूलभूत सुविधाएं मानकों के अनुरूप देने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

किशोर न्याय बोर्ड का लोकार्पण

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने यह भी बताया कि किशोर न्याय बोर्ड गौतमबुद्ध नगर का लोकार्पण जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवनीश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऋचा उपाध्याय, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड गौतमबुद्ध नगर दिव्यकांत सिंह राठौर आदि भी थे। इनके अलावा पुलिस उपायुक्त राम बदन सिंह, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह, अरुण कुमार गुप्ता तथा अन्य जनपदीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close