crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अंतर्राज्यीय गिरोहः दो शातिर मोबाइल व चैन स्नैचर गिरफ्तार

दिल्ली, गौतमबुद्ध नगर जिले के विभिन्न थानों में दर्जन भर से अधिक दोनों के खिलाफ मामले दर्ज

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस 3 की पुलिस ने अन्तर्राज्यीय दो लुटेरों, चैन व मोबाइल स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में अनेक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना फेस 3 नोएडा की पुलिस ने अभिषेक पुत्र सूरज उर्फ विक्रम वाल्मीकि निवासी ग्राम कलाना थाना गन्नौर जिला सोनीपत (हरियाणा) वर्तमान पता विशाल का मकान ग्राम घडौली थाना मयूर विहार फेस 3 ईस्ट दिल्ली और अभिषेक पुत्र राकेश कुमार गुप्ता निवासी भोला नगर झींझक थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात वर्तमान पता 3/95 त्रिलोकपुरी थाना कल्याणपुर दिल्ली को पर्थला गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है।

क्या है आरोप

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने एक व्यक्ति के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन लूट लिया था। इसका मुकदमा संबंधित थाने में पहले से ही दर्ज है।

खासा आपराधिक इतिहास है दोनों का

पुलिस ने बताया कि पकड़ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नोएडा सहित दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न थानों में विभिन्न आपराधिक धाराओं में अनेक मामले दर्ज हैं।

अभिषेक पुत्र राकेश कुमार गुप्ता के खिलाफ  थाना फेस 3, थाना बिसरख, थाना पतपड़ गंज औद्योगिक क्षेत्र पूर्वी दिल्ली, ऑनलाइन,  थाना पांडव नगर में कई मामले दर्ज हैं। अभिषेक पुत्र सूरज उर्फ विक्रम वाल्मीकि के खिलाफ थाना फेस 3 गौतमबुद्ध नगर थाना बिसरख, थाना पतपड़ गंज औद्योगिक क्षेत्र पूर्वी दिल्ली, आनलाइन, थाना मधु विहार पूर्वी दिल्ली, थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली, थाना कल्याण पुरी पूर्वी दिल्ली, मधु विहार पूर्वी दिल्ली, थाना मण्डावली पूर्वी दिल्ली, थाना मयूर विहार पूर्वी दिल्ली, थाना लक्ष्मी नगर पूर्वी दिल्ली में चोरी, लूटपाट सहित कई मामलों में अनेक मुकदमें दर्ज हैं। इनके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, चाकू, लूटी गई सोने की दो चैन, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल दिल्ली से चोरी की, दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close