उत्तर प्रदेशखेल

IPL 2024: DC vs KKR के बीच विशाखापट्टनम में होगी कड़ी टक्कर, ये प्लेयर्स बनेंगे विपक्षी खेमे के लिए आफत

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बुधवार को विशाखापट्टनम में 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। KKR इस सीजन अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है। DC ने अब तक 3 मैच खेले हैं। 1 मैच में उन्हें जीत और 2 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग को 20 रन से हराया जो इस सीजन की उनकी पहली जीत थी। उनका सामना केकेआर से है जिसके बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। दिल्ली के लिये डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शा पर अच्छी शुरूआत देने की जिम्मेदारी होगी। इस बीच ऋषभ पंत ने पहले दो मैचों में औसत प्रदर्शन के बाद अपने पुराने फॉर्म में लौटते हुए 32 गेंद में 51 रन बनाये। ट्रिस्टन स्टब्स और मिचेल मार्श भी विरोधी गेंदबाजों को धुल चटाने मे माहिर हैं। स्टब्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया और टीम को उनसे इस लय को कायम रखने की उम्मीद बरकरार है।

दूसरी ओर केकेआर ने अब तक दोनों मैच जीते हैं। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट, हरफनमौला आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर अच्छे फॉर्म में दिखे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ रन बनाये। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने प्रभावित किया है लेकिन महंगे खरीदे गए मिचेल स्टार्क और वरूण चक्रवर्ती नहीं चल सके।

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतिश राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, शाकिब अल हसन, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, शेरफाने रदरफोर्ड, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, केएस भरत, फिल साल्ट, रहमानुल्लाह गुरबाज, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, दुष्मंता चामीरा, वरूण चक्रवर्ती, मिचेल स्टार्क, मुजीब उर रहमान, हर्षित राणा, सुयश शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close