उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

कायस्थ मिलन समारोहः कार्यक्रम के दौरान ही एक दूसरे से परिचित हुए लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट ऐससिटी में धूमधाम से मनाया गया कायस्थ दीपावली मिलन समारोह

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट ऐससिटी में कायस्थ मिलन समारोह आयोजित कर सोसायटी की शाम खुशियों से रोशन की गयी। समारोह के मुख्य आकर्षण रंगारंग कार्यक्रम व लकी ड्रा प्रतियोगिता रही।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए  

समारोह की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, वंदना व पूजा के साथ हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना पर आरना व धानवी के थिरकते कदमों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।

परस्पर परिचय भी हुआ

कार्यक्रम के दौरान कायस्थ परिवारों में परस्पर परिचय व जानकारी चलती रही। कार्यक्रम में बच्चों की मनभावन प्रस्तुतियों के बाद महिला वर्ग ने शानदार नृत्य पेश किए। शालिनी, श्रद्धा एवं आकांक्षा ने डांस पेश किया तो पुरुष वर्ग भी पीछे नहीं रहा। विकी ने अपनी बेटी नायशा के साथ डांस पेश किया तो बद्री,  कुणाल ने कविता के साथ सबको सम्मोहित किया।

इस बीच समारोह को संबोधित करते हुए नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक जनसम्पर्क विवेक श्रीवास्तव ने कायस्थ एकता व भगवान चित्रगुप्त महिमा विषय मे बिंदुवार विचार व्यक्त किए। विवेक ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सारी मानव जाति के लिए पूज्यनीय हैं, यह सन्देश सभी मे जाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत मे निकले लकी ड्रा के विजेता विकी, कुणाल रहे। सभी परिवारों को चित्रगुप्त भगवान की तश्वीर व गिफ्ट भेंट की गई। रंगोली एवं सेल्फी पॉइंट सीमा, शालिनी, डॉ प्रीति, आकांक्षा द्वारा तैयार किया गया था। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज व सामूहिक फोटो के साथ किया गया।

समारोह में विशाल, पीयूष कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, बद्री नारायण, धनंजय,समीर,शशांक,कुणाल,पूनम,अभिनव, मनीष, मनोज,मुकेश कुमार, अंकुर,सहित कई परिवारों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन तान्या, मुकेश व शशांक ने किया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close