×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नोएडा में पीजी, जिम, ओयो और होटलों की अग्नि सुरक्षा जांच की मांग, कोनरवा अध्यक्ष पी एस जैन ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन

नोएडा- कन्फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (कोनरवा) नोएडा चैप्टर ने शहर में संचालित पीजी, जिम, ओयो और होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संस्था ने इन प्रतिष्ठानों का विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोनरवा ने कहा कि शहर में कई पीजी, जिम, ओयो और होटल बिना पर्याप्त अग्नि सुरक्षा संसाधनों के संचालित हो रहे हैं। हाल ही में मामूरा गांव स्थित एक पीजी में आग लगने से दो लोगों की मौत की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संस्था के अनुसार, अधिकांश पीजी और होटल संकरी गलियों में संचालित हैं, जहां आपातकालीन स्थिति में दमकल वाहनों का पहुंचना बेहद कठिन हो जाता है। इसके अलावा सेक्टरों की सड़कों पर अवैध और बेतरतीब पार्किंग के कारण भी फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी होती है। कई प्रतिष्ठानों में न तो अग्निशमन प्रणाली स्थापित है और न ही पर्याप्त अग्निशमन यंत्र उपलब्ध हैं।

कोनरवा ने यह भी कहा कि शहर की बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग के पास पर्याप्त क्षमता वाले हाई-राइज फायर टेंडर भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे बड़े हादसों का खतरा बना रहता है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. पी.एस. जैन और महासचिव राजीव गर्ग ने मांग की कि शहर के सभी पीजी, जिम, ओयो और होटलों का व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिले, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

कोनरवा ने ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस आयुक्त तथा अग्निशमन विभाग, गौतमबुद्ध नगर को भी भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close