×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

कोनरवा अध्यक्ष डॉ. पी.एस. जैन ने आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की

नोएडा – कन्फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन्स (कोनरवा) के अध्यक्ष डॉ. पी.एस. जैन (अधिवक्ता) ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजकर आंधी-बारिश के दौरान पेड़ों के गिरने से हुई क्षति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोनरवा की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि संस्था पिछले कई वर्षों से नोएडा के विभिन्न सेक्टरों एवं मुख्य मार्गों पर पुराने एवं अत्यधिक ऊंचे पेड़ों की नियमित छंटाई तथा जोखिमपूर्ण पेड़ों की ऊंचाई नियंत्रित करने की मांग करती रही है। इसके बावजूद प्राधिकरण द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण 4 जून को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए तथा नागरिकों की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।

पत्र में बताया गया कि अनेक क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे हजारों नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कोनरवा का आरोप है कि यदि समय रहते आवश्यक निवारक कदम उठाए गए होते तो इस नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।

डॉ. जैन ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के हालिया आदेश का हवाला देते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को अपने विभागों और अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यशैली तथा विफलताओं के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने “हायर रिस्पॉन्सिबिलिटी” के सिद्धांत पर जोर देते हुए सार्वजनिक सेवाओं में लापरवाही के मामलों में जिम्मेदारी तय करने की आवश्यकता बताई है।

कोनरवा ने मांग की है कि बार-बार चेतावनी और पत्राचार के बावजूद कार्रवाई न करने वाले संबंधित अधिकारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए तथा की गई कार्रवाई की जानकारी संस्था और नागरिकों को उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर कोनरवा नोएडा चैप्टर के संयोजक बी.बी. वलेचा तथा महासचिव राजीव गर्ग ने भी प्रशासन से जनहित में तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close