×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

कोनरवा अध्यक्ष पी.एस. जैन को काशी हिन्दी विद्यापीठ ने ‘विद्या वाचस्पति (डॉक्टरेट) की उपाधि से किया सम्मानित

नोएडा: दिल्ली के एक प्रमुख होटल के सभागार में काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह – “सुदर्शन सभा” का आयोजन किया गया। यह विशेष समारोह परिवर्तन योगेश संस्थान के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें देशभर के गणमान्य व्यक्ति और प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित थीं। समारोह में काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलपति, उपकुलपति तथा अनेक महामंडलेश्वर भी उपस्थित थे।

इस मौके पर नोएडा से पी.एस. जैन, जो कनफेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के अध्यक्ष हैं, को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘विद्या वाचस्पति’ (डॉक्टरेट) के मानद सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान विशेष रूप से उनके समाज सेवा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के कारण दिया गया।

समारोह के दौरान पी.एस. जैन को काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा मानद डॉक्टरेट की डिग्री, विद्यापीठ का मेडल, प्रतीक चिन्ह और एक अंगवस्त्र प्रदान किया गया।

कनफेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में, पी.एस. जैन ने हमेशा सामुदायिक कल्याण, सामाजिक सुधार और रेजिडेंट वेलफेयर गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया है। उनका समर्पण और कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर संस्था के सभी सम्मानित सदस्यो ने डॉ. पी.एस. जैन को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close