उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Lucknow News : पूर्व डीजीपी विजय कुमार समेत इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, जानिए इनके बारे में खास बातें

लखनऊ न्यूज : उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर भाजपा का दामन थाम लिया है। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हो गए। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी को भी बड़ा झटका लगा है। बसपा नेता मिथिलेश कुमार मिश्रा भी भाजपा के रथ में सवार हो गए हैं। वह सुल्तानपुर के दोस्तपुर से नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।

उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक ने विजय कुमार और उनकी पत्नी अनुपमा को सोमवार को लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता द‍िलाई गई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि दूसरी पार्टी के नेता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे है। भाजपा सबका साथ और सभी का विकास करती है। यही नीति सभी को पसंद आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सब लोग भाजपा के लिए जुटेंगे और उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए काम करेंगे। आके अजरपर कांग्रेस, सपा और निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा का दामन थामा है। कानपुर से अजय कपूर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए है।

जालौन के रहने वाले है पूर्व डीजीपी 

पूर्व डीजीपी विजय कुमार यूपी के रहने वाले है। यह जालौन जिले के सतोह गांव के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पढ़ाई पैतृक गांव से पूरी करने के बाद माता पिता के साथ कानपुर चले गए और वहां आगे की पढ़ाई की। सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक की। 1989 में आईपीएस बनने के बाद पहली पोस्टिंग शाहजहांपुर में बतौर एसपी ज्वाइन की। इसके बाद वह गोरखपुर समेत कई जिलें के कप्तान रहे। बतौर एसएसपी विजय कुमार की पहली तैनाती पीलीभीत में हुई थी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close