×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

महेश चौहान बने बीजेपी नोएडा महानगर अध्यक्ष, गौतमबुद्धनगर की कमान अभिषेक शर्मा को मिली

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के तिलपता स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नोएडा महानगर और गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। महेश चौहान को बीजेपी नोएडा महानगर अध्यक्ष और अभिषेक शर्मा को गौतमबुद्धनगर का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। महेश चौहान और अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और टीमवर्क से काम करने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और नए अध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close