crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking Noida Extension : नोएडा एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में बड़ी वारदात, छह साल के मासूम के अपहरण की कोशिश, सुरक्षा को लेकर गुस्से में सोसाइटी के लोग

नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट ( Greater Noida West )  के बिसरख थाना ( Bisrakh Thana ) इलाके में एक सोसाइटी में देर शाम बड़ी वारदात हो गयी। बदमाशों ने एक छह साल के बच्चे का अपरहण करने का प्रयास किया। गार्ड की सक्रियता से बच्चा अपहरण होने से बच गया। यह घटना सोसाइटी में आग की तरह फ़ैल गयी। आरोपी कौन था अभी तक इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ सोशल मीडिया पर हंगामा किया और बिल्डर से सुरक्षा को लेकर जवाब माँगा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसाइटी ( SUPERTECH ECOVILLAGE 1 ) में सोमवार शाम करीब छह बजकर तीस मिनट पर एक बच्चा d4 टावर के पीछे बास्केटवाल मैदान में खेल रहा था। इसी बीच कोई अपरहणकर्ता वहां पहुंचा और बच्चे को उठाने की कोशिश की। इसी बीच k2 टावर के पास से आ रहे एक गार्ड को देखकर आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग गया। बच्चे की माँ के मुताबिक उनका बेटा घटना के बाद से सहमा हुआ है। यह घटना जैसे ही सोसाइटी में फ़ैली, लोग सुरक्षा को लेकर सुपरटेक के खिलाफ आग बबूला हो गए। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि सुरक्षा से बिल्डर का कोई सरोकार नहीं है। देर रात तक सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी आरोपी के बारे में कोई भी सुराग नहीं लगा पाए थे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close