उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडा

बैठक: भारतीय किसान मोर्चा के दिए गए कार्यक्रमों पर होगा अमल नोएडा के सेक्टर 116 में हुई भाजपाकिमो की बैठक

सेक्टर 116 स्थितजिला कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों के लिए बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने किया संबोधित

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (भाजपाकिमो) नोएडा महानगर महानगर इकाई के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में पार्टी के सेक्टर 116 स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश इकाई द्वारा दिए गए कार्यक्रमों पर अमल करने का निर्णय किया गया। कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए इसी बैठक विष्णु शर्मा को कार्यक्रम का संयोजक मनोनीत किया गया।

कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए करेंगे कार्य

बैठक को भाजपाकिमो नोएडा महानगर इकाई के अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जो भी कार्यक्रम दिए गए हैं उन सभी कार्यक्रमों को सभी जिला एवं मंडल के सदस्य मिलकर आपसी सहयोग से सफल बनाएंगे। इसमें सभी जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

यह लोग रहे मौजूद

बैठक में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुक्तानंद प्रधान, घनश्याम यादव, जिला मंत्री सर्वेश कुमार सिंह, विजय अवाना, अनिल मास्टर, जिला कार्यकारिणी सदस्य भगवत दयाल शर्मा, विष्णु शर्मा, विकास भाटी, अशोक यादव, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश चौहान, शक्ति सिंह गुर्जर, गजराज भारद्वाज, प्रमोद कुमार, प्रदीप शर्मा मंडल महामंत्री बलवंत सिंह, बबलू यादव, मुकेश शर्मा, आदेश नंबरदार, विशाल चौहान रवींद्र यादव सहित किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close