उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टलखनऊ

मौसम विभाग ने दी गर्म हवा चलने की चेतावनी

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिले में एक-दो दिन में मौसम में हो सकता है परिवर्तन

लखनऊ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश में गर्म हवाएं चलेंगी। विभाग ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि वे सूर्य की तीखी धूप से बचें। बेहतर हो कि लोग घर में ही रहें। यदि बाहर निकलना बहुत जरूरी है तो सिर पर छाया कर लें। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की आइसोलेटेड स्थानों पर गर्म हवाएं चलेंगी। इनमें गौतमबुद्ध नगर जिला भी शामिल है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

गर्म हवाओं की चपेट में आने से बचने के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की की है कि लोग सीधे धूप की चपेट में आने से बचें। सिर को कपड़े टोपी या छाता से ढककर रखें। हल्के सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें। डिहाइड्रेशन से बचें। इससे बचने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें। पेट को खाली नहीं रहने दें। खासतौर से घर से बाहर निकलते समय। पानी में ओआरएस का घोल मिलाकर पीते रहें। घर में बनी लस्सी नींबू पानी आदि का प्रयोग करते रहें।

दूसरी प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग बेचैन हो गए हैं। ऊपर से बिजली की कटौती ने रही-सही कसर को पूरा कर दिया है। हालांकि सरकार खासतौर से बिजली मंत्री अबाध बिजली आपर्ति का दावा कर रहे हैं।

लखनऊ में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियम अधिक तापमान रहा। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी समेत प्रदेश के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है।

लखनऊ में 13 जून के बाद से मौसम बदल सकता है। बादलों की लुकाछिपी के कारण तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी।
प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। सुलतानपुर में 45 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में दिन का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस, 45.8 डिग्री के साथ कानपुर सबसे गर्म रहा। प्रयागराज में दिन का तापमान 45.7 डिग्री और फतेहपुर 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के आसमान में बादल आएंगे। लोकल सिस्टम बनने की स्थिति में बारिश भी हो सकती है, लेकिन लगातार बारिश के लिए मॉनसून का इंतजार करना पड़ेगा। 16 या 17 जून को सभी सिस्टम के ठीक रहने की स्थिति में गोरखपुर से प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की उम्मीद है। 15-16 जून तक लखनऊ में प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है। नोएडा और गाजियाबाद में प्री-मॉनसून गतिविधियां एक-दो दिन में शुरू हो सकती हैं और मौसम में बदलाव आने की संभावना व्यक्त की गई है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close