×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

नोएडा : सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक मेट्रो लिंक लाइन को मिली हरी झंडी के संकेत

नोएडा: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) अब बोड़ाकी तक मेट्रो विस्तार के साथ-साथ एक और बड़ी परियोजना पर काम शुरू करने जा रहा है।

सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक मेट्रो लिंक लाइन को लेकर केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं।

अगस्त में मिल सकती है निर्माण की अनुमति

संभावना है कि अगस्त में कभी भी इस परियोजना पर काम शुरू करने की औपचारिक अनुमति मिल सकती है।

बुधवार को एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (PIB) के सामने इस परियोजना की विस्तृत प्रस्तुति दी।

वित्तीय मंजूरी के बाद आएगा केंद्र का पत्र

जैसे ही वित्तीय मंजूरी मिलेगी, केंद्र सरकार की ओर से निर्माण की अनुमति का पत्र जारी किया जाएगा। पहले भी बोड़ाकी मेट्रो विस्तार के लिए प्रस्तुति के एक सप्ताह बाद ही मंजूरी मिल चुकी है।

डीपीआर को मिल चुका है राज्य सरकार से अप्रूवल

इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 जून 2024 को पास की थी और 2 जुलाई 2024 को केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय को भेज दी गई थी।

PIB के सामने हुआ एक घंटे का प्रस्तुतीकरण

एनएमआरसी प्रमुख डॉ. लोकेश ने परियोजना की उपयोगिता, संभावित यात्रियों की संख्या और आर्थिक पहलुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह नया मेट्रो कॉरिडोर 11.56 किमी लंबा होगा।

1.25 लाख यात्री करेंगे रोजाना सफर, खर्च होंगे 2254 करोड़

इस लिंक लाइन से हर दिन करीब 1.25 लाख यात्री सफर करेंगे। परियोजना की अनुमानित लागत 2254.35 करोड़ रुपये है और यह पूरा कॉरिडोर पांच साल में बनकर तैयार होगा।

बॉटेनिकल गार्डन बनेगा बड़ा इंटरचेंज हब

यह लिंक लाइन बॉटेनिकल गार्डन को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की मेट्रो सेवाओं से सीधे जोड़ेगी। यहां से दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (द्वारका से सेक्टर-62) और मैजेंटा लाइन (बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी) को जोड़ा जाएगा।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

नई लिंक लाइन के बन जाने से यात्रियों को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे के पास बसे सेक्टरों, हाउसिंग सोसाइटी और ग्रेटर नोएडा तक सीधा व तेज़ कनेक्शन मिलेगा।

अभी सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशनों के बीच 300 मीटर पैदल चलना पड़ता है, लेकिन नई लाइन से यह परेशानी खत्म हो जाएगी।

वर्तमान स्थिति: एक्वा लाइन से जुड़ा है ग्रेटर नोएडा

फिलहाल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो चल रही है जो सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक फैली है। इसकी कुल लंबाई 29.707 किमी है।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close