crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

मिशन शक्तिः महिला कर्मचारियों को आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक किया महिला सुरक्षा की डीसीपी ने

चार सौ महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों की बातें ध्यान से सुनीं, निर्भिक होकर काम करने की सलाह भी मिली

नोएडा। पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव  ने  थाना फेस-2 क्षेत्र के अन्तर्गत रिचा ग्लोबल एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला कर्मचारियों को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

निर्भिक होकर आत्मसम्मान के साथ करे काम

आज मंगलवार को पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत डी 53/54 रिचा ग्लोबल एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में “मिशन शक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत कम्पनी में कार्यरत महिलाओं को खुद की, अन्य महिलाओं और बच्चों की  सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब 400 महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्हें संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे निर्भीक होकर आत्मसम्मान के साथ कार्यस्थल पर कार्य करें।

तुरंत पुलिस को दें सूचना

उन्होंने महिला कर्मचारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, भेदभाव या यौन उत्पीड़न को चुपचाप न सहें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन-1090 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 से सहायता लें। उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर है। इसलिए ऐसी कोई भी घटना जिससे आपके  सम्मान को ठेस पंहुचे और आपके अधिकारों का हनन हो, तो आप तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करें। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में सभी थानों पर  महिला हेल्प डेस्क बनी हुई है। महिला सुरक्षा इकाई कार्यरत है। उस पर हर समय महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहती हैं। महिला पुलिसकर्मी द्वारा सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गोपनीयता रखते हुए हरसंभव मदद की ती है। पुलिस द्वारा महिला संबंधी सभी मामलों में तुरंत कानूनी कार्यवाही की जाती है। कार्यक्रम में एसीपी महिला सुरक्षा, साइबर वर्णिका सिंह एवं रिचा ग्लोबल कम्पनी के मैनेजर अभिषेक व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close