उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

Moradabad: भाजपा पार्षद ने साथियों के साथ मिलकर महिला समेत दो के साथ की मारपीट, महंत के बेटे की सोने की चैन लूटी

मुरादाबाद कटघर थाना क्षेत्र के लाजपत नगर के एक परिवार ने लाजपत नगर वार्ड नंबर—21 के पार्षद विवेक शर्मा और उसकेसाथियों पर जमकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत एसएसपी और कटघर थाना पुलिस की गई है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वसन दिया है।

पीड़िता गुरु मां महंत अनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्षद के द्वारा मोहल्ले में कुंए का निर्माण कार्य करा रहा है। उसी को लेकर कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि भाजपा पार्षद विवेक शर्मा और उसके परिवार के पारुल शर्मा, अमन शर्मा, राकेश पासी, अशोक शर्मा आदि ने मारपीट कर दी। अनीता ने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे कौशल की सोने की चैन भी लूट ली।

सोने की चैन लुटने और मारपीट करना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी मारपीट करते हुए देखे जा सकते है। पीड़िता का आरोप है सभी लोग दबंग किस्म के हैं। उन्होंने आरोपियों से जान का खतरा जताया है। जिसकी शिकायत एसएसपी से की गई है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close