×
Uncategorized

Noida: यंग बिजनेस लीडर्स प्रतियोगिता में नरसी मोंजी मुंबई की टीम ने मारी बाजी, 330 टीमों ने कराया पंजीकरण

लॉयड बिजनेस स्कूल के ई-सेल की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों का विश्लेषण करने, रणनीतिक समाधान प्रस्तुत करने और नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिला

लॉयड बिजनेस स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ‘यंग बिजनेस लीडर्स 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जीएल बजाज की टीम दूसरे और शारदा यूनिवर्सिटी की टीम तीसरे स्थान पर रही।

लॉयड बिजनेस स्कूल के ई-सेल की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों का विश्लेषण करने, रणनीतिक समाधान प्रस्तुत करने और नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के लिए 330 टीमों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 39 टीमों ने केस स्टडी प्रस्तुत की। प्रतिभागियों में आईआईएम कलकत्ता सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों की टीमें शामिल रहीं।

कार्यक्रम में स्टार्ट ग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग पार्टनर सौरभ सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। करीब 24 वर्षों का व्यावसायिक अनुभव रखने वाले सिन्हा ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक सोच विकसित करने और बेहतर निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान को व्यावहारिक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर देती हैं। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों में रणनीतिक सोच, नवाचार, उद्यमशीलता और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।

लॉयड बिजनेस स्कूल के डीन डॉ. रिपुदमन गौर ने कहा कि नेतृत्व किसी पद या पदनाम का मोहताज नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की सोच, कार्यों और समाज पर उसके प्रभाव से पहचाना जाता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम और स्वामी विवेकानंद के उदाहरणों से नेतृत्व के महत्व को समझाया।

प्रतियोगिता में केस स्टडी का मूल्यांकन विश्लेषण की गुणवत्ता, समाधान की व्यावहारिकता, वित्तीय समझ, संचार और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. मुकेश तोमर, डॉ. मोनिका कदम और डॉ. सोलमाज हुसैन शामिल रहे। समापन पर डॉ. अरुण अरोड़ा ने अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार जताया।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close