Noida: गौ ऱक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीयाध्यक्ष और MLA को मिली जान से मारने की धमकी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
गौ ऱक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, अच्छेजा गांव निवासी तारिक सैफी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो वायरल हुआ।

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गौ ऱक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर को भी धमकी देने का आरोप है। नंद किशोर गुर्जर भाजपा से विधायक है। हालही में लोनी में हिंदू रक्षा दल के सदस्यों से की गई विशेष समुदाय के युवकों ने की मारपीट के मामले एक बार चर्चाओं में हैं। गौ ऱक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गौ ऱक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, अच्छेजा गांव निवासी तारिक सैफी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि तारिक-सैफी-अच्छेजा के नाम पर वीडियो शेयर किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने वेद नागर और नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है। उन्हें और विधायक नंद किशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी दी गई है, उससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पूरे मामले की जांच और उसके पीछे बैठे अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।




