×
Uncategorized

Noida: अपटाउन बाय एडवांट में डांडिया-गरबा की धूम, नवरात्रि के पारंपरिक रंगों में जमकर मनाया गया उत्सव

नवरात्रि जैसे त्योहार भारतीय संस्कृति और परंपराओं में विशेष स्थान रखते हैं। ऐसे आयोजन लोगों को संगीत, नृत्य और सामूहिक उत्सव के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर देते हैं।

नवरात्रि के अवसर पर एडवांट नेविस बिजनेस पार्क स्थित अपटाउन बाय एडवांट में सोमवार को रंगारंग डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गरबा, डांडिया, लाइव एंटरटेनमेंट और डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर उत्सव मनाया। पारंपरिक परिधानों में पहुंचे मेहमानों ने नृत्य और संगीत के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

स्टेपलेटिक्स की ओर से प्रस्तुत गरबा और डांडिया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। इसके अलावा डीजे, मनोरंजक गेम्स और उपहारों ने शाम को और भी खास बना दिया। दोस्तों और परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने नवरात्रि के पारंपरिक रंगों में रंगकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रखा गया था।

अपटाउन बाय एडवांट के प्रबंध निदेशक सुनील शर्मा ने कहा कि नवरात्रि जैसे त्योहार भारतीय संस्कृति और परंपराओं में विशेष स्थान रखते हैं। ऐसे आयोजन लोगों को संगीत, नृत्य और सामूहिक उत्सव के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि अपटाउन बाय एडवांट का प्रयास है कि लोगों को ऐसे यादगार अनुभव उपलब्ध कराए जाएं, जो आपसी मेलजोल और सामुदायिक भावना को मजबूत करें।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close