Noida: ग्रेनो वेस्ट की गालीबाज महिला का वीडियो हुआ वायरल, सुरक्षाकर्मियों से भी की अभद्रता
ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी का यह वीडियो बताया जा रहा है, जोकि तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रेनो वेस्ट का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला सोसाइटी के गेट के पास गाली देती हुई नजर आ रही है। मौके पर सुरक्षा गार्ड भी मौजूद है। यहां तक की महिला आईजी, डीआईजी तक को बुलाने तक की धमकी दे रही है। साथ ही महिला किसी को जान से मारने की धमकी देती हुई भी वीडियो में सुनी जा सकती है। साथ ही वह काफी गुस्से में नजर आ रही है।
ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी का यह वीडियो बताया जा रहा है, जोकि तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सोसाइटी के कुछ निवासियों से कथित तौर पर गाली-गलौज करती नजर आ रही है। महिला पर सुरक्षाकर्मी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। वीडियो में महिला और कुछ लोगों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोगो को भी महिला गाली देती नजर आ रही है। विवाद की असली वजह और वीडियो कब का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
बिसरख कोतवाली पुलिस ने इस तरह की घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।




