उत्तर प्रदेशदिल्लीनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida : राज्यसभा सांसद की रिहाई के लिए आप ने रखा उपवास, मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी 

Noida : आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की जेल से रिहाई के लिए दूसरे दिन भारत माता की प्रतिमा के समक्ष शुक्रवार को उपवास रखा। जिला महासचिव राकेश अवाना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारी ने एकजूट हुए और सांसद की रिहाई की प्रार्थना की।

इस मौके पर जिला महासचिव राकेश अवाना ने शिविरों में जाकर कंबल वितरण किए। राकेश अवाना ने कहा कि सांसद संजय सिंह की रिहाई के लिए आप नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता की प्रतिमा के समक्ष उपवास रखा। उन्होंने कहा कि जब तक संजय सिंह की रिहाई नहीं होगी तब तक पाट्र्री कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर शुक्रवार को भारत माता की प्रतिमा के सामने एकत्र होंगे और बड़ी से बड़ी संख्या में उपवास करेंगे। एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब भारत सरकार को न्याय करते हुए संजय सिंह को जेल से रिहा करना पड़ेगा। इस मौके पर आप के जिला महासचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी से घबरा गई है इसी के चलते अपने नेताओं को अवैध तरीके से जेल भेजने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों केजरीवाल को भी ईडी द्वारा लगातार समन भेजा जा रहा है. जबकि केजरीवाल ने ईडी से पत्र लिखकर पूछा है कि उन्हें किस कारण से समन भेज रही है और क्यों बुला रही है? इस पर ईडी ने कोई जवाब नहीं दिया और लगातार उन्हें समन भेज रही है। इसी के चलते केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हो रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है ईडी नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें समन भिजवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार आप नेताओं को जेल भेज कर पार्टी को खत्म करना चाहती है लेकिन ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केजरीवाल मॉडल की तारीफ हो रही है और हर वर्ग का समुदाय आपकी नीतियों को से प्रभावित है और आप को चाहता है। दिल्ली और पंजाब की तरह अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बने।

इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण धीमान, नोएडा विधानसभा उपाध्यक्ष सतीश गौतम, नोएडा विधानसभा सचिव प्रिंस, विष्णु ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, सिकंदर गुप्ता, पिंटू यादव, राजेंद्र आदि कार्यकर्ताओं ने ठंड में लोगों को कंबल वितरण किए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close