crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टसंभल

लुटेरेः राह चलते लोगों को लूट लेते थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

कौन हैं लूटपाट के आरोपी, किस थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया, क्या हुआ उनके पास से बरामद

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना सेक्टर-63 नोएडा की पुलिस ने राह चलते लोगों से लूटपाट करने के आरोपी में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वे महिला और पुरुष दोनों को लूट का निशाना बनाते थे। पुलिस ने उनके पास से लूट का कई सामान बरामद किया है।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को थाना सेक्टर-63 नोएडा की पुलिस ने राह चलते लोगों से लूटपाट करने के आरोप में लोकेश और महफूज अली दोनों निवासी ग्राम अजीजपुर, थाना गुन्नौर, जिला सम्भल वर्तमान पता रजत यादव का किराये का मकान, पर्थला खन्जरपुर, थाना फेस-3, नोएडा को सेक्टर 63 के बहलोलपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस को क्या बताया आरोपियों ने

लूटपाट के आरोप में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि कि वे 17 नवंबर को एक राह चलते एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छिन लिया था। करीब दो माह पहले एक महिला से लेडिज पर्स छीना था। पर्स में कुछ रुपये और कागजात थे। रुपयों को उन्होंने आपस में बांट लिया था। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने लगभग तीन महीने पहले एक मोबाइल फोन इलेक्टानिक सिटी से छीना था।

क्या हुआ आरोपियों के पास बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से और उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन, महिला से लूटी गई लेडिज बैग (बैग में आई कार्ड, एटीएम कार्ड था) दो चाकू और सीजसुदा मोटर साइकिल बिना नम्बर के बरामद हुआ है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close