×
Uncategorized

Noida: डीपीएस और रायन जैसे नामी स्कूल के अलावा स्पोटर्स कॉप्लेक्स में बरती गई लापरवाही, 8 स्विमिंग पूल और जिम कराए बंद

निरीक्षण के दौरान लाइफ गार्ड, ऑक्सीजन सिलेंडर की डेट एक्सपायर होने, महिला ट्रेनर और सीसीटीवी कैमरे जैसी खामियां मिली है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में संचालित स्विमिंग पूल और जिम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। नियमों को अनदेखा कर स्कूल, स्पोटर्स कॉप्लेक्स और सोसाइटियों में जिम और स्विमिंग पूल का संचालन किया जा रहा था। औचक निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर जिला प्रशासन ने उन्हें बंद करा दिया है।

डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि स्विमिंग पूल और जिमों को मानकों के अनुसार संचालन के लिए निरीक्षण किया गया। जिसके तहत अभी तक 30 जिम और स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया जा चुका है। जिनमें आठ में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। स्विमिंग पूल और जिम संचालकों को नोटिस दिए गए। लेकिन उनका जवाब और मानकों के अनुसार सुविधाएं की आख्या समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं की गई। जिसकी वजह से जिम और स्विमिंग पूल बंद कराए गए है।

निरीक्षण के दौरान लाइफ गार्ड, ऑक्सीजन सिलेंडर की डेट एक्सपायर होने, महिला ट्रेनर और सीसीटीवी कैमरे जैसी खामियां मिली है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि खांमियां मिलने पर ग्रेटर नोएडा की मिगसन अल्टीमो, मिगसन ट्विंस, सुपर टैक सिजार और गौर अत्युलयम सोसाइटी में जिम बंद कराए गए है। वहीं, स्पर्श ग्लोबल स्कूल, जेपी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कंप्लेक्स, रयान इंटरनेशनल और ​डीपीएस स्कूल ग्रेनो वेस्ट में लापरवाही बरती जाने पर बंद कराए गए है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close