Noida: ग्रेनो वेस्ट में लगने वाले जाम को लेकर प्राधिकरण ने लिया बड़ा एक्शन, 12 अस्थाई दुकानों को किया ध्वस्त
इसके अतिरिक्त चुहड़पुर में 12 अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया। सड़क किनारे टेंपरेरी स्ट्रक्चर बनाकर दुकान चल रही थीं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत तिलपता चौक से एक मूर्ति, एक मूर्ति से रोजा चौक, सेक्टर 16बी, एनटीपीसी सोसायटी एवं जगत फार्म मार्केट के आसपास अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त चुहड़पुर में 12 अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया। सड़क किनारे टेंपरेरी स्ट्रक्चर बनाकर दुकान चल रही थीं। इससे यातायात बाधित हो रहा था। इसके अलावा तीन काउंटर, एक तख्त एवं एक टेबल भी जब्त कर प्राधिकरण के स्टोर में जमा करा दिया गया। साथ ही शाहबेरी रोड एवं एटीएस सोसाइटी के आसपास भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी, क्योस्क व अन्य टेंपरेरी दुकानें खोलकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




