×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

नोएडा: भारतीय किसान परिषद का प्राधिकरण कार्यालय पर घेराव, लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन

नोएडा : भारतीय किसान परिषद के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-6 स्थित कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसानों ने आबादी के पूर्ण निस्तारण, 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट दिए जाने तथा हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को तत्काल लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्षों से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है।

बारिश के बावजूद किसानों का उत्साह कम नहीं हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा स्वयं किसानों के साथ सड़क पर धरने पर बैठे और कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के हित में हाई पावर कमेटी द्वारा लिए गए निर्णयों को लागू करने में लगातार देरी की जा रही है, जो किसानों के साथ अन्याय है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। किसानों ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराते हुए प्राधिकरण प्रशासन से वार्ता कर जल्द समाधान निकालने की अपील की।

भारतीय किसान परिषद ने स्पष्ट किया कि किसानों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close