उत्तर प्रदेशकासगंजगाज़ियाबादनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida : BJP का यूपी की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन जारी, गाजियाबाद और कैसरगंज सीट पर बृजभूषण की जगह इन नामों पर चर्चा

नोएडा : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। देशभर में सात चरणों में चुनाव होने है। जिसके बाद सभी राजनीतिक दलों ने जोड़—तोड़ जारी है। यूपी की हॉट सीट बन चुकी कैसरगंज पर टिकट को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज है। इसके अलावा दिल्ली और नोएडा से सटी गाजियाबाद लोकसभा को लेकर भी अपनी नाम फाइनल नहीं हुआ है।

भाजपा ने अभी तक गाजियाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस सीट पर मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह है। सुत्रों की माने तो उनके अलावा अनिल अग्रवाल और अनिल जैन के नाम पर भी चर्चा चल रही है। अभी पार्टी में इस सीट को लेकर मंथन जारी है। हालांकि, यूपी में इनदिनों कैसरगंज सीट चर्चाओं में है। प्रत्याशी की घोषणा को लेकर भाजपा मंथन कर रही है। सुत्रों की माने तो इस सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के टिकट कटने की आंशका हैं। इस सीट पर कुछ मौजूदा सांसद को टिकट दिए जाने के पक्ष में हैं तो कई लोग उम्मीदवार बदलने की वकालत कर रहे हैं। तरबगंज सीट से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने सीएम योगी से मुलाकात की है। तरबगंज विधानसभा सीट कैसरगंज सीट में आती है। कैसरगंज सीट के लिए विधायक प्रेम नारायण पांडेय का नाम भी तेजी से चल रहा है।

जहां एक तरफ प्रेम नारायण पांडेय को लेकर अटकलों को बाजार गर्म है। वहीं भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह भी टिकट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। हालांकि बृजभूषण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह नाम सामने आ रहा है। करण भूषण सिंह को मैदान में उतरने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा प्रयागराज सीट पर नंदी की पत्नी के नाम पर चर्चा हो रही। गाजीपुर से मनोज सिन्हा के बेटे के नाम पर चर्चा है।

मेरठ सीट पर अभिनेता अरुण गोविल कुमार का नाम भी हाईलाइट हो रहा है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल को टिकट देने की भी चर्चाएं है। रायबरेली से मनोज पांडेय या दिनेश सिंह के नाम पर चर्चा है। देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी को दोबारा मौका मिल सकता है। इसके अलावा बलिया से नीरज शेखर, आनंद स्वरूप शुक्ला के नाम पर विचार किया जा रहा है। वहीं कानपुर से सत्यदेव पचौरी की बेटी नीतू सिंह के नाम पर चर्चा है। मैनपुरी सीट पर मंत्री जयवीर सिंह और सहारनपुर से सुरेश राणा और राघव लखनपाल के नाम पर चर्चा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close