Noida: कैबिनेंट मंत्री नंदी बोले-डिजिटल अर्थव्यवस्था में हुआ इजाफा, विश्वस्तर पर 49 प्रतिशत यूपीआई के माध्यम से लेन-देने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन डिजिटल इंडिया ने भारत को दुनिया की सबसे मजबूत डिजिटल सार्वजनिक संरचना के रूप में विकसित किया है।

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में दो दिवसीय मनी अल्फा 360 समिट का शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब वित्त केवल कागज़ों से चलता था। लेन-देन का मतलब था लंबी लाइन, धीमी कार्यशैली, और लम्बी प्रतीक्षा। बैंकिंग पूरी तरह फिजिकल थी, पूंजी सीमित थी और अवसर भी केवल कुछ ही लोगों तक सीमित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन डिजिटल इंडिया ने भारत को दुनिया की सबसे मजबूत डिजिटल सार्वजनिक संरचना के रूप में विकसित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ विजन का ही परिणाम है कि आज भारत विश्व का लगभग 49% रियल-टाइम डिजिटल लेन-देन यूपीआई के माध्यम से कर रहा है। दूसरी ओर बड़े-बड़े निवेशक आसानी से वैश्विक स्तर पर पूंजी का आदान-प्रदान कर रहे हैं। आज देश की डिजिटल इकोनामी अर्थव्यवस्था की तुलना पहले की तुलना में 2.4 गुना तेजी से आगे बढ़ रही है। जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान भी सुनिश्चित हुआ है। यह एक बड़े और ऐतिहासिक परिवर्तन का संकेत है।
एक बात बिल्कुल स्पष्ट है यदि आप अवसर का लाभ नहीं लेंगे तो कोई और ले लेगा। आज बदलाव की गति किसी का इंतजार नहीं करती यही कारण है कि 360 डिग्री जैसे प्लेटफार्म अब विकल्प नहीं बल्कि अनिवार्य रूप से आवश्यकता बन चुके हैं। आज के दौर में जानकारी सबसे बड़ी ताकत है। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के विकास की चर्चा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दूसरी सरकार को घेरा।
चायवाला हो या सब्जी बेचने वाले यूपीआई से लेते है पेमेंट
आज के समय सब्जी व चाय वाला भी क्यूआर कोड से भुगतान को स्वीकार कर रहा है। देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था पहले की तुलना में 2.4 गुना तेजी से आगे बढ़ रही है। जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान भी सुनिश्चित हुआ है। यह एक बड़े और ऐतिहासिक परिवर्तन का संकेत है। एक बात बिल्कुल स्पष्ट है यदि आप अवसर का लाभ नहीं लेंगे तो कोई और ले लेगा।




