Noida: सरकारी दफ्तर में गाड़ी लगवाने का दिया झांसा, फिर कर दिया बड़ा कांड

फेस-1 कोतवाली पुलिस ने सरकारी दफ्तर में गाड़ी लगवाने का नाम पर धोखाधडी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक अर्टिगा कार, दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सरकारी विभाग में गाड़ी लगवाने का झांसा देकर वादी के वाहन को अपने निजी उपयोग में लेने वाला एक युवक झुंडपुरा आने वाला है। पुलिस ने झुंडपुरा की रेड लाइट से यूपी के जौनपुर निवासी राजकुमार यादव पुत्र जंग बहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से कार बरामद की है।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि साजिश के तहत परवेंद्र के आधार कार्ड से दो सिम कार्ड खरीदे थे। वह ट्रांसपोर्टर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुडा हुआ था। इसी दौरान उसकी पीड़ित से बातचीत होने पर उसने उनकी गाड़ियों को अच्छे पैसो में सरकारी कार्यालय में लगवाने का झांसा देकर उनकी गाड़ी को मंगवा लिया। साथ ही गाड़ी को बुकिंग में चलाने लगा है।




