×
Uncategorized

Noida: नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान मंच पर दिखेगी प्रदेश के पर्यटन और भारतीय सांस्कृति की झलक

ठक के दौरान जिलाधिकारी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए की गई तैयारियों की जानकारी दी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट सभागार में सोमवार को मेरठ मंडल कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीझा बैठक की। उन्होंने सभी विभाग को आपसी सामजस्य बनाते हुए सभी तैयारी समय से करने के निर्देश दिए है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। कमिश्नर ने मंच, लोकार्पण स्थल एवं रैली स्थल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए सुरक्षा, पार्किंग, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, आमंत्रण प्रक्रिया, शटल बस सेवा, वीआईपी एवं वीवीआईपी मूवमेंट आदि की मानकों के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए है।

मंच पर स्थापित एलईडी स्क्रीन के जरिए प्रदेश की पर्यटन की संभावनाओं, सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, ओडीओपी उत्पादों, एयरपोर्ट से संबंधित वीडियो और फोटो सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। इसके लिए लघु फिल्म तैयार करने के भी निर्देश दिए, जिससे आयोजन की भव्यता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके। रैली स्थल, पार्किंग स्थल एवं प्रमुख मार्गों पर स्पष्ट साइनेज जैसे पार्किंग नंबर, रूट प्लान, गेट नंबर, कंट्रोल रूम, मेडिकल कैंप एवं पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम आदि समय से स्थापित किए जाएं।

एंट्री पॉइंट्स पर सुरक्षा के इंताजाम, माइक्रो पार्किंग प्लान लागू करने, मंच, पार्किंग, कंट्रोल रूम, क्रेन और वीआईपी प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही लाइजनिंग, इमरजेंसी एवं कंटीजेंसी प्लान को सक्रिय रखने और सभी मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था को पूर्व में ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close