×
Uncategorized

Noida: नोएडा हिंसा के बीच किसान नेता किए गए हाउस अरेस्ट, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

किसान नेता सुखबीर खलीफा ने बताया कि किसान परिषद का मजदूरों की हड़ताल से संबंधित कोई कार्यक्रम नहीं था

नोएडा हिंसा के बीच किसान नेता सुखबीर खलीफा को हाउस अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। सुखबीर खलीफा किसान नेता है और भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष है।

किसान नेता डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि गैर—कानूनी तरीके से पुलिस ने कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया हुआ है। जिनमें सुखबीर खलीफा, के अलावा मजदूर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा और रामस्वरात शामिल है। गैर-कानूनी नजरबंदी के विरोध में गहन चर्चा की गई। सुखबीर खलीफा को दिग्गज नेता माना जाता है। यह किसान और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते आ रहे है।

किसान नेता सुखबीर खलीफा ने बताया कि किसान परिषद का मजदूरों की हड़ताल से संबंधित कोई कार्यक्रम नहीं था, इसके बावजूद पुलिस द्वारा उन्हें उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया। यह पूरी तरह गैर-कानूनी और असंवैधानिक है।

विरोध में कर चुके है प्रदर्शन
सुखबीर खलीफा और अन्य नेताओं की अवैध तरीके से हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाकर सोमवार को विभिन्न किसान संगठनों ने सूरजपुर स्थिति कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close