Noida: ग्रैंडथुम ओनर्स की समस्या पर एक्शन में आया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, बिल्डर को दूसरा नोटिस
बैठक में एसोसिएशन ने अधूरी सुविधाओं के बावजूद वसूले जा रहे मेंटेनेंस शुल्क और होल्डिंग चार्ज का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रैंडथुम ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ग्रेनो प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) से मुलाकात कर ओनर्स की समस्याओं को विस्तार से रखा। बैठक में सीईओ ने संबंधित विभाग को बिल्डर को दूसरा नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। हालांकि, बिल्डर को पहला नोटिस काफी समय पहले जारी किया गया था।
बैठक में एसोसिएशन ने अधूरी सुविधाओं के बावजूद वसूले जा रहे मेंटेनेंस शुल्क और होल्डिंग चार्ज का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा सुरक्षा, पार्किंग, बिजली, पानी, फायर सेफ्टी और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी की जानकारी भी दी गई। सीईओ ने आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह बिल्डर को फिर से प्राधिकरण बुलाया जाएगा। बैठक में प्रभावित ओनर्स भी मौजूद रहेंगे, ताकि सभी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकाला जा सके।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि यह सभी ओनर्स की एकजुटता का परिणाम है कि प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही दूसरा नोटिस जारी होगा। वहीं, महासचिव रजत गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन ओनर्स के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


