उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

Noida Hindi Big News: बाढ़ प्रभावितों के प्रति प्रशासन हुआ सतर्क, भोजन वितरण के शिविर लगाए

जिला पूर्ति कार्यालय एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित शरणालयों में रह रहे परिवारों को भोजन के पैकेट कराए उपलब्ध

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के गांवों, सड़कों, खेतों में घुसे यमुना नदी के पानी से आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति जिला प्रशासन अब सतर्क हुआ है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह कैंप लगाकर भोजन का वितरण किया।

हर संभव सहायता की कोशिश

जिला प्रशासन के अधिकारी बाढ़ प्रभावित ग्रामों के लोगों को बाढ़ क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उनको सभी जरूरत की सुविधाएं एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के प्रयास में जुट गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने जानकारी दी है कि जिला पूर्ति कार्यालय एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने बाढ़ से प्रभावित शरणालयों में प्रवास कर रहे परिवारों को खाने के पैकेट उपलब्ध कराने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। शरणालयों के आसपास ही भोजने बनाने और उन्हें जरूरतमंद लोगों को  वितरित करने की व्यवस्था कर दी गई है। लोग इन शिविरों में जाकर भोजन ले रहे हैं।

संवेदनशील गांवों में राहत चौपाल

अत्यधिक वर्षा और बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ प्रबंधन और बचाव कार्य के लिए संवेदनशील ग्रामों में राहत चौपाल आयोजित करने के निर्देश जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दिए हैं। चौपालों में बाढ़ प्रभावित लोगों, ग्राम प्रधान के साथ ही राजस्व, सिंचाई, पुलिस, स्वास्थ्य, पशुपालन, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, कृषि, ग्राम विकास, खाद्य एवं रसद विभाग, ऊर्जा विभाग आदि अन्य विभागों के क्षेत्रीय, ग्राम में स्तरीय कर्मचारी एवं प्रतिनिधियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारी किए गए नामित

जिला अधिकारी ने राहत चौपाल के तहत राज्य आपदा मोचक निधि के संबंध में नवीनतम मानक का प्रचार-प्रसार करने के लिए डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय, बाढ़ की कार्य योजना का निर्माण के लिए उप जिलाधिकारी दादरी आलोक कुमार गुप्ता, बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए कार्य योजना तैयार करने को लेकर डिप्टी कलेक्टर उमेश चंद निगम, बाढ़ चौकियों की स्थापना के लिए डिप्टी कलेक्टर चारूल यादव, बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को पुनर्वास की योजना के लिए डिप्टी कलेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा आपात स्थितियों में एनडीआरएफ एवं सेना की व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार को नामित किया गया है।

जनहानि रोकना उद्देश्य

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि राहत चौपाल का उद्देश्य मुख्य रूप से आपदाओं से होने वाली जनहानियों को रोकने या कम से कम करने, ग्रामीण स्तर तक आम लोगों को संभावित बाढ़ के दुष्प्रभावों से बचाने, व भविष्य में घटित होने वाली आपदाओं के प्रति जागरूकता समुदाय का क्षमता संवर्द्धन किया जाना है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close