×
Uncategorized

Noida: गौतमबुद्ध नगर की हाईराइज सोसाइटियों में फायर सेफ्टी का उठा मुद्दा, दमकल विभाग से की बड़ी मांग

नोफा के महासचिव सुरोजीत दासगुप्ता ने बताया कि चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे से मुलाकात कर हाईराइज आवासीय सोसाइटियों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशंस (नोफा) ने सोमवार को चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने शहर की हाईराइज सोसाइटियों में सुरक्षा के प्रबंध करने की बात कही। दरअसल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में बड़ी संख्या में हाई राइज बिल्डिंगों की भरमार है। जिनमें लाखों लोग निवास करते है। इन सोसाइटियों में आग लगने से एक तरफ जहां पीड़ित का नुकसान होता है, वहीं कई बार दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में भी परेशानी होती है।

नोफा के महासचिव सुरोजीत दासगुप्ता ने बताया कि चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे से मुलाकात कर हाईराइज आवासीय सोसाइटियों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक में जिले में बढ़ती बहुमंजिला इमारतों को देखते हुए आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने का आग्रह किया गया। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि विभाग हाईराइज भवनों में आग से निपटने की क्षमता बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में नोफा से सहयोग का अनुरोध किया, जिस पर संगठन ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए निवासियों के बीच जागरूकता अभियान दोहराय जाएं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close