×
Uncategorized

Noida: ‘आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना सभी की जिम्मेदारी’, लगाए गए सवा लाख पौधे, प्राधिकरण का बड़ा ऐलान

इसमें सांसद की तरफ से 30 पौधे प्रतिमाह लगाए जाएंगे। सांसद ने पौधों की नियमित देखभाल करने और एक स्थान पर एक जैसे पौधों की प्रजाति लगाने को कहा।

आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी भी है और दायित्व भी, हम सभी को खूब पौधे लगाने चाहिए। उनकी देखभाल करना चाहिए। गौतमबुद्ध नगर से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही। ओएसडी अभिषेक पाठक और ओएसडी गिरीश कुमार झा की मौजूदगी में सांसद ने इस ग्रीन बेल्ट को पीएम वन नाम दिया।

इसमें सांसद की तरफ से 30 पौधे प्रतिमाह लगाए जाएंगे। सांसद ने पौधों की नियमित देखभाल करने और एक स्थान पर एक जैसे पौधों की प्रजाति लगाने को कहा। शुक्रवार को प्राधिकरण ने सेक्टर 10 स्थित कोको काउंटी के पास और मिलक लच्छी स्थित ग्रीन बेल्ट में भी पौधरोपण किया। इन जगहों पर पिलखन, अमलतास गुलमोहर, नीम, जामुन आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। ग्रेटर नोएडा की विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों ने भी पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस वर्ष प्राधिकरण की तरफ से लगभग 1.34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। हालांकि प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने उद्यान विभाग को निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने को कहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने जन सहभागिता के जरिए ग्रेटर नोएडा को और हरा-भरा बनाने की अपील की। घरों में, सड़कों के किनारे, पार्क, ग्रीन बेल्ट आदि जगहों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की है। शुक्रवार को पौधरोपण अभियान के दौरान डीजीएम उद्यान एसके जैन, सहायक निदेशक उद्यान नथोली सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार व श्यामा प्रसाद, अवर अभियंता हरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से एक ही दिन में 5 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके तहत जिले में एक लाख 21 हजार पौधों का रोपण किया गया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close