उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida News : गृहजनपद लोकसभा सीट पर यूपी की पूर्व सीएम मायावती भरेंगी हुंकार, सिकंदराबाद में होगी जनसभा

नोएडा : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी राजनैतिक दल अब कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री खोए हुए जनाधार को वापस पाने के लिए लगातार रैलियां करेंगी। वह अपने गृहजनपद गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगी। रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थनों पर तैयारी करनी शुरू कर दी है।

बसपा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से ठाकुर प्रत्याशी पर दांव खेला है। पार्टी ने ठाकुर राजेंद्र सोलंकी को टिकट दिया है। अपनी गृह जनपद की लोकसभा सीट के प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी के समर्थन में रैली को संबोधित करने के लिए 22 अप्रैल को आ रही है। वह सिकंदराबाद के सरोधन कट के पास जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा की तैयारी करनी पार्टी प्रत्याशी और पदाधिकारियों ने शुरू कर दी है। गृह जनपद की लोकसभा सीट होने की वजह से बसपा इस सीट पर पूरी ताकत झोंक रही है।

बसपा जिलाध्यक्ष नरेश गौतम ने बताया कि 22 अप्रैल को मायावती की जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। हालांकि, मायावती का राजनीतिक उत्तराधिकारी और उनका भतीजा आकाश आनंद बीते रविवार को अपनी गृह जनपद की लोकसभा सीट पर पहली जनसभा कर चुका है। जनसभा में आकाश ने जिस तरह चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके संबोधन को सभी ने सराहा था। आकाश का जन्म भी नोएडा में हुआ था।

बादलपुर की रहने वाली है मायावती

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ग्रेटर नोएडा की बादलपुर गांव की रहने वाली है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट उनके गृहजनपद की सीट है। इसी सीट पर 2009 में बसपा ने जीती थी। बसपा से सुरेंद्र नागर ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को हराया था। उसके बाद महेश शर्मा ने इसी सटी से 2014 और 2019 से जीत दर्ज की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close