×
Uncategorized

Noida: दो बच्चों की मां के चक्कर में हुए खूनी संघर्ष में एक की हत्या, आरोपी और महिला के बीच पिछले छह साल से थे अवैध संबंध

घटना सिरसा गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर घटित हुई है।

कासना कोतवाली क्षेत्र में अवैध संबंधों में दो दोस्तों के बीच हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही कंपनी में काम करने वाले दोनों युवकों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार को कर लिया है।

घटना सिरसा गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर घटित हुई है। पुलिस को देर रात 112 पर सूचना मिली कि दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान 32 वर्षीय सुरेश की मौत हो गई। वहीं, 40 वर्षीय नरेश को उपचार के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद प्रारंभिक कारण के रूप में सामने आया है। हालांकि पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है। दोनों युवक एक ही कंपनी में काम करते थे। नरेश का सिरसा गांव की एक महिला से पिछले 6 सालों से प्रेम संबंध था।

हाल ही में महिला ने नरेश से दूरी बनाकर सुरेश से बातचीत शुरू कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। गुरुवार रात दोनों ने सिरसा गोलचक्कर के पास एक साथ बैठकर बीयर पी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

एडीसीपी संतोष कुमार के अनुसार सिरसा गोल चक्कर के पास सर्विस रोड़ पर दो व्यक्तियों में विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद में दोनो व्यक्तियों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार और मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। संबंधित महिला की भूमिका और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close