उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

नोएडा फेस वन पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले अभयुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल व् मोटरसाइकिल बरामद

थाना फेस 1 पुलिस ने हत्या का प्रयास के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, मोटरसाइकिल आदि बरामद किये गए है।

ग्रेटर नोएडा: बुधवार को थाना फेस वन पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्त हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। अभियुक्त की पहचान आशुतोष कुमार उर्फ आशू पुत्र सुरेश साह निवासी ग्राम रहीमा थाना सारघाट जिला मधुबनी बिहार उम्र 21 वर्ष से हुई है।अभियुक्त अभी मकान नं0-18 तृतीय फ्लोर,बी 1 गली नं0-2 न्यू अशोक नगर दिल्ली में रह रहा था।अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, तीन जिन्दा कारतूस, व स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (डीएल 14 एसपी 5859) बरामद हुई है।अभियुक्त एसएसबी कम्पनी (सेक्टर-2) में नौकरी करता था और कॉल सेन्टर सर्किल हैड ने अनुप सिंह को दुराचरण के कारण नौकरी से निकाल दिया था। इस वजह से अनुप सिंह ने अपने साथी आशुतोष के साथ मिलकर रंजिशवश कॉल सेन्टर सर्किल हैड पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया था। अनुप सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close