अयोध्याउत्तर प्रदेशनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Noida: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह पहुंची सनातन धर्म मंदिर, सेल्फी और फोटो खिंचवाते दिखे राम भक्त

Noida News : अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते नोएडा में सिक्यूरिटी टाइट रही। पुलिस कमिश्नरेट ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए। जिले में लगभग 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए। पुलिस 150 चार पहिया व 160 दुपहिया वाहन एवं डायल 112 पर सवार होकर स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रहे है। पुलिस के अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए दिखाई दिए। वहीं, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सेक्टर—19 सनातन धर्म मंदिर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया।

सेक्टर—19 सनातन धर्म मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। यहां मंदिर को फूलों और लाइटों से भव्य तरीके से सजाया गया। अयोध्या की एक पोस्टर भी लगाया गया है जहां तमाम लोग सेल्फी और फोटो खिंचवाते दिखाई दिए। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सेक्टर—19 सनातन धर्म मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना करने के बाद अधिकारियो के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्हे मंदिर प्रशासन की ओर से प्रतिक चिन्ह भी उन्हें भेट किया गया। लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जिले में 852 बडे छोटे मंदिर है। सभी पर पुलिस मुस्तैद रही। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों मे सुबह से फ्लैग मार्च किया गया। लगातार इंटरस्टेट बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close