Noida: ‘नोएडा एयरपोर्ट के पास MRO और एविएशन इंडस्ट्री के खुलेंगे रास्ते’
जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से इस क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास की चर्चा भी की।

यमुना प्राधिकरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने कुर्बानियो और इसके मायने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्राधिकरण की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य के विकास की कार्य योजना और विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों को धरातल पर उतारने पर जोर दिया।
प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक क्लस्टर आधारित पार्को में मेडिकल डिवाइस पार्क, अपरेरल पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, डाटा सेंटर पार्क, सेमी कंडक्टर पार्क के विकास और निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अपर मुख्य कार्य पालक अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया ने स्वास्थ्य, खाद्यान्न, अंतरिक्ष विज्ञान, मानव विकास में उपलब्धि, निष्पक्ष चुनाव, भारतीय सेना, कंप्यूटर, एआई और डिजिटल में उपलब्धि, भारतीयों की विदेशों में उपलब्धि आदि से अवगत कराया।
जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से इस क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास की चर्चा भी की। साथ ही लगने वाले इलेक्ट्रॉनिक उद्योग और सेमीकंडक्टर की एचसीएल फोक्सकोन यूनिट की चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यमुना प्राधिकरण की तरफ से प्रयास किए जा रहे है। जेवर एयरपोर्ट बनने से इस क्षेत्र में MRO और एविएशन की इंडस्ट्री लगने के द्वार खुल गए है।



