×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

नोएडा सेक्टर-41 आरडब्ल्यूए चुनाव: 38 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव के साथ संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी बने डी.डी. वर्मा

नोएडा – सेक्टर-41 आरडब्ल्यूए चुनाव में संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी श्री धर्म दास वर्मा (डी.डी. वर्मा) ने कहा है कि उनका उद्देश्य सेक्टर को साफ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं वाला क्षेत्र बनाना है। उन्होंने निवासियों को भरोसा दिलाया कि चुने जाने पर वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।

श्री वर्मा 38 वर्षों तक भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में सेवाएं दे चुके हैं और संयुक्त सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस तथा आईएआरआई, पूसा में वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर भी कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में आरडब्ल्यूए के वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, नियमित वित्तीय रिपोर्ट, स्वतंत्र ऑडिट, आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई शामिल हैं।

श्री वर्मा ने बताया कि सेक्टर में डिजिटल एंट्री सिस्टम, घरेलू सहायकों और कर्मचारियों का सत्यापन, पर्याप्त सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था तथा पुलिस और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सीवर, पार्किंग, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की निगरानी को मजबूत किया जाएगा। साथ ही निवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऑनलाइन शिकायत प्रणाली शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक समर्पित सीनियर सिटिजन्स क्लब बनाने की भी योजना है।

श्री धर्म दास वर्मा ने सेक्टर-41 के निवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सेक्टर को और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सकता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close