×
Uncategorized

Noida: साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने वाली शैव्या संभालेंगी सेंट्रल जोन की कमान, जानिए उनका सफर

यह हजारों लोगों को साइबर क्राइम से शिकार होने से बचा चुकी है, साथ ही करोड़ों रुपये फ्रीज कराए है और वापस कराए है। साइबर ठगी के बड़े—बड़े गिरोह को सलाखों के पीछे भेजा है।

देश में साइबर अपराध एक चुनौती बनकर उभरा तो गौतमबुद्ध नगर में इसकी कमान आईपीएस शैव्या गोयल को सौंपी गई। शैव्या गोयल साइबर डीसीपी है और वर्तमान में उन्हें सेंट्रल जोन की डीसीपी बनाया गया है। दरअसल, यूपी सरकार की चली तबादला एक्सप्रेस में शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजागंज के एसपी बनाए गए है। मंगलवार को ​शक्ति मोहन अवस्थी को डीसीपी के पद से मुक्त हो गए है। उनकी जगह अब शैव्या गोयल ने ली है।

यह हजारों लोगों को साइबर क्राइम से शिकार होने से बचा चुकी है, साथ ही करोड़ों रुपये फ्रीज कराए है और वापस कराए है। साइबर ठगी के बड़े—बड़े गिरोह को सलाखों के पीछे भेजा है। शैव्या गोयल को तेज तर्रार अधिकारी मानी जाती है। वह सेंट्रल जोन में एडीसीपी की जिम्मेदारी भी बाखूबी निभा चुकी है। क्षेत्र से वह पहले से ही वाकिफ है। शैव्या गोयल 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी (RR-2021) हैं और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा 2020 में 81वीं रैंक हासिल की थी‌ और उनके पास एलएलबी पास भी है। जो उनकी कानूनी समझ को और मजबूत बनाती है। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें 15 अगस्त 2024 को डीजीपी के रजत प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जा चुका है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close