×
Uncategorized

Noida: टैक्सी ड्राइवर और फेरीवाला ने नोएडा में किया बड़ा कांड, 49 मोबाइल हुए बरामद

सेक्टर-18 के सामने पार्क के पास घेराबंदी करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर-18 के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के मोबाइल फोन और चाकू बरामद किए है।

एडीसीपी नोएडा ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर सेक्टर-18 के सामने पार्क के पास घेराबंदी करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से भिन्न-भिन्न घटनाओं से जुड़े 49 चोरी के मोबाइल फोन और 2 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों में से एक वीवो कंपनी का फोन थाना सेक्टर-24 में दर्ज एक मामले से जुड़ा है, जबकि अन्य मोबाइलों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 39 वर्षीय विक्की और 24 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त विक्की पेशे से टैक्सी चलाता है और आसिफ कपड़ों की फेरी लगाता है। दोनों काम के बहाने भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी करते थे और मौका पाते ही पलक झपकते ही लोगों के मोबाइल फोन उड़ाकर फरार हो जाते थे। दोनों ने थाना सेक्टर-20 और सेक्टर-24 क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।

दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास है विक्की पर इससे पहले दिल्ली के पहाड़गंज, पांडव नगर और नोएडा में लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के करीब 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। जबकि आसिफ पर नोएडा के अलावा मथुरा के वृंदावन थाने में भी चोरी और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close