×
Uncategorized

Noida: ग्रेनो वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी से वन विभाग की टीम ने पकड़े सात उल्लू, निवासियों को किया था घायल

बीते दिनों उल्लूओं ने सोसाइटी निवासियों को पंजे मारकर चोटिल कर दिया था। उल्लूओं के चोटिल करने की घटनाएं रात के समय हुई।

ग्रेनो वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में निवासियों को सोमवार को बड़ी राहत मिली है। उल्लूओं के हमलों के बाद सोसाइटी निवासियों ने रात के समय परिसर में घूमना बंद कर दिया था। डर का आलम यह था कि कही उन्हें चोटिल न कर दिया जाए। सोमवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने सात उल्लूओं को पकड़ा है। जिनमें दो बड़े उल्लू और अन्य बच्चे शामिल हैं।

बीते दिनों उल्लूओं ने सोसाइटी निवासियों को पंजे मारकर चोटिल कर दिया था। उल्लूओं के चोटिल करने की घटनाएं रात के समय हुई। इस दौरान करीब सात निवासी शिकार हुए। उनके सिर में पंजे मारकर घायल कर दिया था। टीम ने सोसाइटी परिसर में अभियान चलाकर सात उल्लुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। सभी को अब सूरजपुर स्थित वैटलैंड में सु​रक्षित छोड़ा गया है।

ला रेजिडेंशिया सोसाइटी निवासी सुमिल जलोटा ने बताया कि आए दिन हुई घटनाओं के बाद शनिवार को वन विभाग की टीम ने सोसाइटी का निरीक्षण किया था। साथ ही उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। निगरानी और रेस्क्यू के लिए वन्यजीव संरक्षण से जुड़े एनजीओ की मदद से उल्लूओं को खोज निकाला गया। विभिन्न स्थानों से इन्हें पकड़ा गया है। वन विभाग की टीम ने लोगों से अभी ओर भी सावधानी बरतने की अपील की है। पर्याप्त रोशनी में रहने और बाहर निकलते समय सिर पर टोपी पहनने की सलाह दी है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close