Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा, जुलाई माह में 33 हजार ने पकड़ी फ्लाइट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से विमानों ने उड़ान भरनी शुरू की थी। इंडिगो इंडिगो के अलावा अकाशा एयरलाइन भी अपनी सेवाएं दे रहा है।

धीरे-धीरे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यात्रियों की पंसद बनने लगा है। जून से अधिक महज 13 दिनों में ही जुलाई माह में 33,446 यात्रियों ने सफर किया है। इससे पहले जून माह में करीब 15 दिनों में 27,841 यात्रियों ने एयरपोर्ट से उड़ान भरी है। 15 जून से शुरू हुए जेवर एयरपोर्ट से अभी तक करीब 61 हजार यात्री सफर कर चुके है। माना जा रहा है कि भविष्य में तेजी के साथ इस एयरपोर्ट को इस्तेमाल करने वालों की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लोगों के लिए यह पंसदीदा एयरपोर्ट बन जाएगा।
बता दें कि, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से विमानों ने उड़ान भरनी शुरू की थी। इंडिगो इंडिगो के अलावा अकाशा एयरलाइन भी अपनी सेवाएं दे रहा है। अभी तक मुंबई के लिए आकासा एयर अपनी सेवाएं दे रही थीं। जबकि श्रीनगर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट थी। इंडिगो एयरलाइन ने शुक्रवार से दोनों शहरों के लिए अपनी सेवाएं शुरू कर दी। लोगों को दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बेहतर कनेक्टिविटी देने का भी प्रयास है। टैक्सी के साथ ही इलेक्ट्रिक बसें भी संचालित की जा रही है। वहीं, आगरा, अलीगढ़ के यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट से अधिक फायदा हो रहा है। दिल्ली पहुंचने में अधिक समय और पैसों की बजत हो रही है।
15 जून से शुरू हुए एयरपोर्ट संचालन के बाद 13 जुलाई तक कुल 61,287 यात्रियों ने सफर किया। 15 से 30 जून तक 15 दिनों में 27,841 यात्रियों ने हवाई सफर किया है। जुलाई माह में 13 दिनों में ही 33,446 यात्रियों ने सफर किया है। यमुना प्राधिकरण और नायल के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि अभी तक 61 हजार यात्री एयरपोर्ट से विभिन्न राज्य और यूपी के लखनउ के बीच सफर कर चुके है। इसके अलावा तेजी के साथ यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।




