Noida: मौज-मस्ती और नशे के लिए मौसी की हड़पी सोने की चेन, टप्पेबाजी की चौंकाने वाली सच्चाई
महिला की सोने की चेन उड़ाने वाले और बंद मकानों और दुकानों की रैकी कर चोरी करने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं को खुलासा करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने ओमीक्रोन 3 सर्विस रोड और एलएंडटी सर्विस रोड साकीपुर के पास से घेराबंदी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
पहली वारदात, गिरफ्तार आरोपियों दीपक, रोहित भाटी उर्फ रैन्चो, सूरज और रोहित ने योजनाबद्ध तरीके से 19 मई 2026 को ग्राम साकीपुर की रहने वाली एक महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाया और उसके गले की सोने की चेन चोरी कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी दीपक और रोहित उर्फ रैन्चो साकीपुर के ही रहने वाले हैं। पीड़िता आरोपी की मौसी है। जिसका नाम धन्नो है। महिला को जब चोरी का पता चला, तो सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी नशे और मौज—मस्ती के लिए इस टप्पेबाजी और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।
दूसरी घटना, पुलिस ने बंद मकानों की रैकी कर बिजली के तार चुराने वाला गैंग का पर्दाफाश तीन चोरो को पकडा है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि उत्तम, दीपेश और गौरव एक बेहद संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। ये नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पूरे एनसीआर क्षेत्र में घूमकर बंद पड़े मकानों, दुकानों और निर्माणाधीन साइट्स की रैकी करते थे, और मौका मिलते ही ये बिजली फिटिंग के महंगे तार और सामान चोरी कर लेते थे।



