Noida: घर के बाहर खेल रही नाबालिग को कमरे में ले गया किशोर, रोती हुई घर पहुंची तो परिजनों ने दर्ज करा दी FIR
बच्ची के माता—पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते है। उनके घर से कुछ ही दूरी पर एक विशेष समुदाय का किशोर रहता है।

किशोर पर एक नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा है। घटना नोएडा के सेक्टर 113 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप है कि छह साल की मासूम को घर में अकेला पाकर किशोर ने रेप की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बच्ची के माता—पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते है। उनके घर से कुछ ही दूरी पर एक विशेष समुदाय का किशोर रहता है। 16 साल का किशोर रहता है। बच्ची दोपहर के समय अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। तभी वह मौके पर पहुंचा और उसे टॉफी व अन्य खाने की चीजे देने के लिए बुला लिया। उसके बाद अपने घर ले गया। जहां उसका मुंह दबाकर गलत काम किया।
बच्ची को रोते बिलखती हुई अपने घर पहुंची। उसके कपड़े देखकर परिवार के लोगों को कुछ शक हुआ। मां ने उससे रोने की वजह पूछी तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करा लिया है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजन की शिकायत पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।




