उत्तर प्रदेशनोएडा

Noida: चोरों ने इंटर कॉलेज को बनाया निशाना, लाखों का माल किया चोरी, घरों में रेकी कर चोरी करने वाले सात गिरफ्तार

दनकौर थाना क्षेत्र के दोला रजपुरा गांव में स्थित शिव चरण शर्मा इंटर कॉलेज को मंगलवार रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। इंटर कॉलेज की दीवार फांदकर अंदर घुसे चोरो ने कमरे में रखे लेपटॉप प्रिंटर व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, चोर मौके से कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी चुरा ले गए। सुबह इंटर कॉलेज पहुंचे छात्रों और अध्यापकों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले मामले की जांच मेंं जुट गई हैं।

पुलिस ने घरों में रेकी कर चोरी करने वाले सात दबोचे

नोएडा की कोतवाली 113 पुलिस ने रेकी करने के बाद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। शातिरों ने एक्सप्रेसवे,सेक्टर-20 और सेक्टर-49 थानाक्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर 30 से अधिक स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close