उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

नोएडा: मौत का खौफ दिखाकर यह हसीना करती है लूटपाट, पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के चार सदस्य 

नोएडा के सेक्टर—58 कोतवाली पुलिस ने फेसबुक के जरिए धोखाधड़ी कर पैसे लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से धोखाधड़ी कर लिए 14,500 रूपये और छह मोबाइल बरामद किए है।

ऐसे की धोखाधड़ी

सेक्टर—58 कोतवाली में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, फेसबुक पर नागर परी नाम की लड़की से पारस (बदला हुआ नाम) की दोस्ती हुई थी। लड़की ने उसे मिलने के लिए सेक्टर—62 स्थित एक निजी अस्पताल के पास बुलाया था। वह बताए गए स्थान पर पंहुचा तो वहां पहले से ही एक लड़की व दो लड़के मौजूद थे। उन्होंने पारस का धोखाधड़ी कर मोबाइल ले लिया। उसके बाद तीनों ने उसे मारने की धमकी दी और ग्राहक सेवा केंन्द्र के खाते में 17,120 रूपये ट्रांसफर करा लिए।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी

मुकदमा दर्ज कर जांच कर पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से धोखाधडी कर मौत का खौफ दिखाकर पैसे लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी बुलंदशहर, फिरोज निासी गाजियाबाद, शशीपाल निवासी दिल्ली कल्याणपुरी और शिवानी निवासी दल्लूपुरा दिल्ली के रूप में की है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close