crimeउत्तर प्रदेशनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Noida: रात में यह कार चालक महिलाओं के साथ करता था अवैध उगाही, पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट के साथ किया गिरफ्तार

Noida : सेक्टर-58 थाना पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, दो असली नंबर प्लेट (कमिर्शियल) व दो असली नंबर (प्राईवेट) बरामद की है।

सेक्टर-58 थाना , नोएडा की पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा थाना खोडा तिराहा सेक्टर-57, नोएडा से फर्जी नम्बर प्लेट लगी कार के साथ एक अभियुक्त राहुल पुत्र सुन्दरलाल को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी अर्टिका कार, दो असली नम्बर प्लेट (कॉमर्शियल) व दो असली नम्बर प्लेट (प्राईवेट) बरामद की गई है।

पैसा कमाने का अपनाया यह तरीका 

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने अर्टिका कार में जानबूझकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाई हुई है। फर्जी नं0 प्लेट को लगाकर वह रात में सवारियां बैठाता है और ओला-उबेर की बुकिंग कैंसिल कर देता है। धोखा देने के उद्देश्य से वह रात में महिला सवारियों से ज्यादा पैसे वसूलता है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close