×
Uncategorized

Noida: यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में 130 मीटर रोड के निर्माण को एयरपोर्ट तक दी मंजूरी, 43 प्रतिशत बढ़ा राजस्व

बैठक के दौरान अधिकारियों ने इंडिया चीप और एस्कॉर्ट्स कुबोटा की लीज डीड प्रारूपों को अंतिम स्वीकृति दे दी है।

यमुना प्राधिकरण के सभागार में सोमवार को 90वीं बोर्ड बैठक में अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक विकास) आलोक कुमार ने की। इस दौरान विकास परियोजना, औद्योगिक निवेश, किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड आवंटन से संंबंधित जुड़े कई अहम फैसले लिए गए है।फिल्म सिटी परियोजना के प्रतिनिधियों ने बोर्ड के समक्ष परियोजना की कार्ययोजना प्रस्तुत की। जेवर में ट्रैफिक पार्क एवं ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की मंजूरी दी। इसका निर्माण सीएसआर फंड से किया जाएगा, जबकि निशुल्क भूमि प्राधिकरण उपलब्ध कराएगा।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने इंडिया चीप और एस्कॉर्ट्स कुबोटा की लीज डीड प्रारूपों को अंतिम स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में प्राधिकरण ने विभिन्न योजनाओं के तहत 137 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया। प्राधिकरण की पूंजीगत प्राप्तियां 31 मई 2026 तक बढ़कर 745.85 करोड़ रुपए पहुंच गईं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 522.39 करोड़ रुपये थीं। इस प्रकार प्राधिकरण के राजस्व में करीब 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

यमुना प्राधिकरण ने बैठक में प्लॉट आवंटन के बाद रजिस्ट्री नहीं कराने वालों पर भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा। करीब चार हजार आवासीय और 59 औद्योगिक भूखंडों के ऐसे आवंटियों को अंतिम मौका दिया जाएगा, जोकि निर्धारित समय सीमा के भीतर लीज डीड नहीं कराने पर उनके आवंटन निरस्त कर दिए जाएंगे।

बोर्ड बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डिफेंस कॉरिडोर से सीधे जोड़ने के लिए प्रस्तावित 130 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी गई। यह सड़क एनएचएआई द्वारा अलीगढ़ के जट्टारी और खैर के उत्तरी हिस्से में प्रस्तावित बाईपास से जुड़ेगी। नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंच बेहतर होने के साथ—साथ डिफेंस कॉरिडोर को भी एयरपोर्ट से सीधा संपर्क मिलेगा, जिससे औद्योगिक और लॉजिस्टिक गतिविधियों को बढ़ावा…

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close